*पेमेनेजर इन्फो ग्रुप में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। कोई भी कार्य मन लगाकर सीखे, कुछ भी असम्भव नही।*
पेमेनेजर के प्रथम दिवस *(11-6-2019)* प्रशिक्षण कार्यक्रम में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। *Paymanager Info Team* का यह कोशिश रहेगी कि हम आपको पूरी और सटीक जानकारी दे। इसके लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।
सर्वप्रथम Paymanager साइट पर जाकर Paymanager खोले तो. आपका कम्प्यूटर स्क्रीन पर यह दृश्य नजर आएगा।
ब्लू पट्टी पर लॉगिन से ऊपर केवल Digital आ रहा है अतः for DDO/Employee Login पर क्लिक करे। (या सीधे ही http://paymanager2.raj.nic.in/ पर क्लिक करके खोल लेवें) इस पर क्लिक करने पर 5 Options आएंगे :
*DDO*
Employee
Digital
Department
Sub DDO
आपको अपने स्कूल/Office के बिल बनाने है तो आप *DDO* पर क्लिक कर दे।
इसके बाद प्रथम बॉक्स में *Enter User Name* में Office :ogin ID* नम्बर भर दे।
*(आप अपनी सुविधा के लिए स्टेप नोट करते रहे। इससे आपको भविष्य में भी सुविधा रहेगी।)*
उसके बाद के बॉक्स में Password भरे। इसी के नीचे 5 फिगर का कैप्चा दिया गया है उसे तीसरे बॉक्स में भर दे। कैपिटल को केपिटल में भरना जरूरी नही है। स्माल में भरने पर भी खुल जायेगा। कैप्चा डालने के बाद login कर दे तो आपके सामने यह आएगा।
अब जहाँ कर्सर दिख रहा है वहाँ पर क्लिक करे. फिर *Take Me to Main Site* पर क्लिक करते ही यह दृश्य सामने होगा।
इसमें आपको निम्न Options उपलब्ध होंगे
1. Master
2. Bill processing
3. Authorization
4. Reports
5. Other bill
6. Employee corner
7. System admin
8. DDO report treasury wise
9. Help
10. Log out
वेतन बिल बनाने के लिए *6 चरणों से गुजरना* होता है।
1. *Bill Allocation*
2 *Salary Preparation* में जाकर *Employee Pay Detail*
3. *Monthly Salary Process*
4. *Report* में जाकर *Inner* बिल की जांच करे
5. *Forward to DDO*
6. *Bill Forward to Treasury*
अंत मे बिल प्रिंट कर लेवे।
कल *Bill Allocation* की पूर्ण जानकारी दी जाएगी। *अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप कितना सीख पाते है। मित्रो निरन्तरता बनाये रखोगे तो जरूर सीखोगे।*
अब आधे घण्टे के समय मे पेमेनेजर सम्बन्धी 5 प्रश्नोत्तरी शुरू करेंगे। यह आप जरूर नोट करले।
प्रश्न 1- *Add Group Allowances* किस काम आता है।
उत्तर- यदि किसी ग्रुप के कर्मचारी किसी एक *Allowance* को समान रूप से प्राप्त करते है तो उसको यही से सेलेक्ट करने पर उस ग्रुप के समस्त कार्मिको को समान *Allowance* मिलते है।
प्रश्न 2- *Add Group Deduction* किस काम आता है।
उत्तर- यदि किसी ग्रुप के कर्मचारी किसी एक कटौती को समान रूप से कटवाता है तो यही से सेलेक्ट करने पर समान रूप से पूरे ग्रुप में कटौती होगी।
प्रश्न -3 *Bulk Allowances* का क्या उपयोग है।
उत्तर- यदि पेमेनेजर पर एक से ज्यादा ग्रुप है और उनमें किसी भत्ते को समान रुप से किया जाना है तो इस Option का प्रयोग करेंगे।
प्रश्न -4 *Bulk Deduction* कब काम आता है।
उत्तर- यदि पे मेनेजर पर एक से ज्यादा ग्रुप है और उनमें किसी कटौती को समान रुप से किया जाना है तो इस Option का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 5- *Employee Pay Detail* क्या है ?
उत्तर- यह बहुत ही महत्वपूर्ण फंक्शन है। इसमें किसी कर्मचारी को क्या Allowance और Deductions करने है उसे यहां पर Insert/Edit करते है।
Employee Pay डिटेल Master के Personal और Pay & Bank के कॉलम में भरे गए Salary Option के अनुसार भत्ते व कटौती दर्शाता है।
एक सामान्य जानकारी भी नोट कर ले।
1. *विभागीय बिल Feb-12* से ऑनलाइन हुए।
2. *PD Head कार्मिको के बिल Nov-16* से ऑनलाइन हुए।
3. *SSA कार्मिको के बिल Mar-17* से ऑनलाइन हुए।
अतः इसी अनुसार *GA-55* की डिमांड करे।
कोई PD कार्मिक यह कहे कि मुझे 2015 से ऑनलाइन *GA-55* दीजिए, तो आप कह सकते है कि ऑनलाइन GA-55 *Nov—16* से ही मिलेंगे उसके पहले के *Offline* बनेंगे।
समस्त जिलों के एडमिन साथियो का हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने इस कार्य मे सहयोग प्रदान किया।
【आपका एक साथी जवाजा अजमेर से】
*_कल नई जानकारी के साथ फिर मिलेंगे।_*
🙏🙏
No comments:
Post a Comment