Friday, June 14, 2019
डेली का डोज 14 जून 2019
Wednesday, June 12, 2019
डेली का डोज 13 जून 2019
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴
*🇮🇳❄डेली का डोज 13 जून 2019🍁🌳*
1. इसरो द्वारा जारी चंद्रयान-2 की तस्वीरों में लैंडर का क्या नाम बताया गया है?
a. संभव
b. राकेश
c. अतुल
d. विक्रम✔
2. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में किस लापता विमान के मलबे को देखा गया है?
a. BK-22
b. IS-91
c. JK-34
d. AN-32✔
3. हाल ही में किस राज्य ने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा नहीं करने पर जेल जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?
a. सिक्किम
b. तेलंगाना
c. बिहार✔
d. आंध्र प्रदेश
4. वर्ष 2019 में किस दिन गंगा दशहरा मनाया जा रहा है?
a. 12 जून ✔
b. 13 जून
c. 14 जून
d. 15 जून
5. हाल ही में विश्व के किस शहर में G-20 मंत्रिस्तरीय शिखर सम्मेलन का समापन हुआ है?
a. टोक्यो✔
b. नई दिल्ली
c. वाशिंगटन
d. बर्लिन
6. विश्व बैंक ने हाल ही में जारी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में 2019-20 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर कितना रहने का अनुमान लगाया है?
a. 7.8 प्रतिशत
b. 8.1 प्रतिशत
c. 7.5 प्रतिशत✔
d. 8 प्रतिशत
7. डेनमार्क में हुए आम चुनावों में निम्नलिखित में से किसे सत्ता प्राप्त हुई है?
a. ब्लू ब्लॉक
b. ऑरेंज ब्लॉक
c. व्हाईट ब्लॉक
d. रेड ब्लॉक✔
8. नैसडेक की प्रेसिडेंट एडीना फ्रीडमन सहित किस दूसरे व्यक्ति को इस साल के ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड के लिये चुना गया है?
a. नरेंद्र मोदी
b. सुंदर पिचाई✔
c. विराट कोहली
d. आनंद महिंद्रा
9. सदियों पुराना ग्रामीण त्योहार वलसा देवरालु निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जा रहा है?
a. आंध्र प्रदेश✔
b. केरल
c. मध्य प्रदेश
d. झारखंड
10. वर्ष 2019 को मनाये जा रहे विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का विषय क्या है?
a. मशीनरी से नहीं पढ़ाई से बचपन तैयार करो
b. बच्चों को फील्ड में नहीं सपनों पर काम करना चाहिए✔
c. बचपन बचाने का हर संभव प्रयास
d. मजदूरी से बचाओ, पढ़ाई में लगाओ बचपन
उत्तर:
1. d. विक्रम
विवरण: इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-2 दूसरा चंद्र अभियान है और इसमें तीन मॉडयूल हैं ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान). भारत ने चंद्रयान-1 को 22 अक्टूबर 2008 को लांच किया था, जिसके एक दशक बाद 800 करोड़ रुपये की लागत से चंद्रयान-2 को लांच करने जा रहा है. इसरो 9 जुलाई से 16 जुलाई के बीच चंद्रयान-2 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है.
2. d. AN-32
विवरण: 3 जून को लापता हुए वायुसेना के AN-32 विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश के घने जंगलों वाले पर्वतीय क्षेत्र लीपो में मिला. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक तस्वीर जारी की है जिसमें झुलसे पेड़ों के बीच AN-32 विमान का मलबा दिखाई दे रहा है. तस्वीर देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि विमान गिरने के बाद आग लगी होगी. विमान के मलबे तक पहुंचने के प्रयास किये जा रहे हैं.
3. c. बिहार
विवरण: बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला किया गया कि बिहार में रहने वाली संतानें अगर अब अपने माता-पिता की सेवा नहीं करेंगी तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है. माता-पिता की शिकायत मिलते ही ऐसी संतानों पर कार्रवाई होगी. बिहार में माता-पिता के भरण-पोषण के लिए पहले से ही एक कानून था, सरकार ने उसमें संशोधन करते हुए यह नया फैसला लिया है. संशोधित कानून के तहत माता-पिता की सेवा न करने वाली संतानों को अब न सिर्फ जेल की सजा हो सकती है, बल्कि उन्हें संपत्ति से भी हाथ धोना पड़ सकता है.
4. a. 12 जून
विवरण: हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक वर्ष ज्ये ष्ठ माह के शुक्लक पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है. दूसरी ओर, अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार गंगा दशहरा मई या जून में मनाया जाता है. इस प्रकार वर्ष 2019 में गंगा दशहरा 12 जून को मनाया जा रहा है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन धरती पर गंगा का अतवार हुआ था.
5. a. टोक्यो
विवरण: जापान के टोक्यो शहर के पास स्थित त्सुकुबा में व्यापार तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर G-20 मंत्रिस्तरीय शिखर सम्मेलन का समापन हो गया. बैठक में G-20 देशों के मध्य व्यापार तथा सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया ताकि डिजिटल अर्थव्यवस्था की क्षमता का पूर्ण उपयोग किया जा सके. G-20 में कोई अनिवार्य प्रतिबद्धता नहीं है, यह व्यापार संबंधों के लिये बहुपक्षीय एजेंडा निर्धारित करता है.
6. c. 7.5 प्रतिशत
विवरण: विश्व बैंक ने हाल ही में जारी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है. दूसरी तरफ मौद्रिक नीति की द्विमासिक समीक्षा के दौरान 6 जून को रिज़र्व बैंक ने 2019-20 के लिये विकास दर अनुमान को पहले के 7.2 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है.
7. d. रेड ब्लॉक
विवरण: डेनमार्क में हुए आम चुनाव में लेफ्ट यानी रेड ब्लॉक को सत्ता मिली है. इस गठबंधन की सोशल डेमोक्रेट पार्टी को सबसे अधिक वोट मिले. वर्तमान में सत्ताधारी राइट विंग यानी ब्लू ब्लॉक प्रधानमंत्री लार्स लोकी की अगुवाई में दूसरे स्थान पर रही. रेड ब्लॉक को 91 सीटें और ब्लू ब्लॉक को 75 सीटें मिली हैं.
8. b. सुंदर पिचाई
विवरण: टेक्नोलॉजी आधारित अग्रणी प्लेटफॉर्म के रूप में दोनों कंपनियों के योगदान को देखते हुए अमेरिकी उद्योग संगठन यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल ने इनका चुनाव किया है. यह पुरस्कार अमेरिका और भारत की उन कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों को दिया जाता है, जो अमेरिका-भारत व्यापारिक क्षेत्र के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान करते हैं. गूगल और नैसडाक जैसी कंपनियों के योगदान से अमेरिका और भारत का द्विपक्षीय वस्तु एवं सेवा व्यापार पिछले पाँच वर्षों में करीब 150 फीसदी बढ़कर 2018 में 142.1 अरब डॉलर पर पहुँच गया है.
9. a. आंध्र प्रदेश
विवरण: वलसा देवरालु’ आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में मनाया जाने वाला सदियों पुराना एक त्योहार है. यह एक पारंपरिक अनुष्ठान है जिसकी शुरुआत सम्राट श्रीकृष्ण देवरयालु या कृष्ण देवराय के शासन काल में हुई थी. ग्रामीण इलाकों में सूखे की स्थिति का सामना करने के लिये यह तब मनाया जाता है जब बुआई के लिये कुछ ही हफ्ते शेष बचे हों.
10. b. बच्चों को फील्ड में नहीं सपनों पर काम करना चाहिए
विवरण: प्रत्येक वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है. बाल मज़दूरी के खिलाफ जागरूकता फैलाने और 14 साल से कम उम्र के बच्चों को इस काम से निकालकर उन्हेंय शिक्षा दिलाने के उद्देश्यव से इस दिवस की शुरुआत साल 2002 में 'द इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन' की ओर से की गई थी. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने वर्ष 2019 के लिए Children shouldn’t work in fields, but on dreams विषय निर्धारित किया है.
Tuesday, June 11, 2019
डेली का डोज 12 जून 2019
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴
*डेली का डोज 12 जून 2019*
👇👇👇👇👇
1. हाल ही में किस खिलाड़ी को चोटिल होने के कारण वर्ल्ड कप की भारतीय टीम से बाहर किया गया है?
a. महेंद्र सिंह धोनी
b. शिखर धवन✔️
c. विराट कोहली
d. आर. अश्विन
2. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कौन सा चक्रवाती तूफ़ान लगभग 95 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से गुजरात की ओर बढ़ रहा है?
a. प्रतीक
b. हलचल
c. वायु✔️
d. तीव्र
3. हाल ही में Tableau नामक कम्पनी का अधिग्रहण किस कम्पनी द्वारा किया गया है?
a. सेल्सफ़ोर्स✔️
b. अर्बनक्लैप
c. ज़ेनिथ
d. ब्रक्टोर
4. हाल ही में सेव द चिल्ड्रेन द्वारा जारी ‘एंड ऑफ़ चाइल्डहुड इंडेक्स’ में भारत की क्या रैंकिंग है?
a. 110
b. 111
c. 112
d. 113✔️
5. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में 17वें लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है?
a. संतोष गंगवार
b. अजीत सिन्हा
c. वीरेंद्र कुमार✔️
d. जयराम सिंह
6. विश्व महासागर दिवस विश्वभर में किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 जून
b. 08 जून✔️
c. 12 जून
d. 05 जून
7. गृह मंत्रालय ने हाल ही में किस राज्य के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को आधार बनाकर अवैध रूप से निवास कर रहे विदेशी प्रवासियों की पहचान कर उन्हें देश से निकालने के लिये विशेष दिशा-निर्देश जारी किये हैं?
a. असम✔️
b. कर्नाटक
c. पंजाब
d. गुजरात
8. हाल ही में किस देश की सरकार ने नकली दवाओं के उभरते बाज़ार पर अंकुश लगाने हेतु स्थानीय स्तर पर बेची जाने वाली सभी दवाओं पर बारकोडिंग को अनिवार्य करने की योजना बनाई है?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. भारत✔️
d. बांग्लादेश
9. हाल ही में किस बॉलिवुड अभिनेता का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था?
a. अमिताभ बच्चन✔️
b. अजय देवगन
c. सलमान खान
d. महेश भट्ट
10. प्रधानमंत्री का पदभार दोबारा संभालने के बाद नरेंद्र मोदी दो दिनों की यात्रा पर 8 और 9 जून को पहले मालदीव और उसके बाद किस देश की यात्रा पर गये थे?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. श्रीलंका✔️
*व्याख्यात्मक उत्तर*👇👇
1. b. शिखर धवन
विवरण: भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोट के कारण 3 हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर बताया जा रहा है. इसका मतलब है कि धवन न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर-नाइल की उछाल लेती गेंद से चोट लग गई थी
2. c. वायु
विवरण: चक्रवाती तूफान “वायु” गुजरात की तरफ बढ़ रहा है. इस बार तूफान का नाम भारत ने रखा है. यह 12 से 13 जून के बीच सौराष्ट्र तट पर दस्तक दे सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी इसकी गति 90-95 किमी प्रति घंटा है. लेकिन सौराष्ट्र तट तक पहुंचते-पहुंचते यह 110 से 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगा.
3. a. सेल्सफ़ोर्स
विवरण: Salesforce एक यूएस-आधारित क्लाउड कंप्यूटिंग फर्म है, जिसने प्रमुख एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म Tableau Software के अधिग्रहण की घोषणा की. सेल्सफोर्स ने प्रेस रिलीज में लिखा है कि दुनिया की नंबर 1 CRM और शीर्ष विश्लेषिकी कंपनी ग्राहकों के डिजिटल परिवर्तनों को सुपरचार्ज करने के लिए एक साथ आये हैं. यह डील 15.7 बिलियन डॉलर में फाइनल की गई है.
4. d. 113
विवरण: सेव द चिल्ड्रन ने वर्ष 2019 के लिए ग्लोबल चाइल्डहुड रिपोर्ट में “एंड ऑफ चाइल्डहुड इंडेक्स” शामिल किया है जो विभिन्न देशों में बच्चों की स्थिति पर मूल्यांकन करता है. सेव द चिल्ड्रन ने बच्चों और किशोरों (0-19 वर्ष) पर जारी इस इंडेक्स के लिए आठ संकेतकों पर देशों का मूल्यांकन किया है. सबसे बेहतर देशों की सूची में पहले स्थान पर सिंगापुर, दूसरे स्थान पर स्वीडन और तीसरे स्थान पर फ़िनलैंड हैं.
5. c. वीरेंद्र कुमार
विवरण: 17वीं लोकसभा का सत्र 17 जून से शुरू होने जा रहा है और भाजपा सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है. वीरेंद्र कुमार ही सदन में सभी नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ ग्रहण करवाएंगे. इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का नाम इस रेस में था लेकिन उनके मंत्री बनते ही वो लिस्ट से बाहर हो गए थे.
6. b. 08 जून
विवरण: महासागर हमारी पृथ्वी पर न सिर्फ जीवन का प्रतीक है बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी प्रमुख भूमिका अदा करता है. इसका मुख्य मकसद लोगों को समुद्र में बढ़ रहे प्रदूषण और उससे होने वाले खतरों के बारे में जागरूक करना है.
7. a. असम
विवरण: हाल ही में गृह मंत्रालय ने असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को आधार बनाकर अवैध रूप से निवास कर रहे विदेशी प्रवासियों की पहचान कर उन्हें देश से निकालने के लिये विशेष दिशा-निर्देश जारी किये हैं. यदि पुलिस किसी ऐसे अवैध रूप से निवास करने वाले विदेशी व्यक्ति को गिरफ्तार करती है तो उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाता है एवं उसे पासपोर्ट एक्ट 1920 या फोरेनर एक्ट 1946 के तहत तीन महीने से आठ साल तक की सज़ा हो सकती है.
8. c. भारत
विवरण: चिकित्सा उपकरणों और दवाओं के निर्यात के क्षेत्र में उनकी प्रामाणिकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये यह व्यवस्था पहले से ही भारत में लागू है. भारत अपनी उच्च घरेलू मांग और सस्ती विनिर्माण लागत के कारण कम लागत वाली जेनेरिक दवाओं के उत्पादन में विश्व के प्रमुख उत्पादकों में से एक है.
9. a. अमिताभ बच्चन
विवरण: अकाउंट को हैक कर अमिताभ बच्चन की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तस्वीर लगा दी गई. इसके साथ ही पाकिस्तान के समर्थन में भी अकाउंट पर कई बातें लिखी गईं. अमिताभ बच्चन के अकाउंट हैक होने के मामले पर मुंबई पुलिस PRO ने कहा कि हमने साइबर यूनिट और महाराष्ट्र साइबर को खबर कर दी है. वो इस मामले की जांच कर रहे हैं.
__
10. d. श्रीलंका
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सालेह और उप-राष्ट्रपति फैसल नसीम से मुलाकात करने के अलावा पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद से भी मुलाकात की. इसके अलावा भारत के लोक सेवा प्रशिक्षण संस्थान राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने अगले पाँच वर्षों के दौरान मालदीव के 1000 लोक प्रशासकों को गहन प्रशिक्षण देने के लिये मालदीव सिविल सर्विसेज़ कमीशन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये.
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
-
PEEO List जिलेवार ग्राम पंचायतवार नामित पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सूची Ajmer Bharatpur Bikaner Churu Jaipur ...
-
बच्चों को वर्णमाला कैसे सिखाएं? के एल सेन। मेड़ता बच्चो को वर्णमाला कैसे सिखायें बच्चों को वर्णमाला कैसे सिखाएं? इस ...
-
☘☘☘☘☘☘☘☘☘ ▪डेली का डोज 15 जून 2019▪ ♦♦♦♦♦♦♦♦♦ *1*. भारत की किस अभिनेत्री को डैनी काये मानवाधिकार पुरस्कार के लिए चुना गया ह...
